Shamli News: अट्टाधाम गोगामेड़ी विशाल मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
शामली, सितम्बर 25 -- Shamli News: कांधला। क्षेत्र के गांव अट्टा स्थित प्रसिद्ध अट्टाधाम गोगामेड़ी में शुक्रवार को विशाल मेला महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। मेले में दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दिनभर धाम परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने गोगामेड़ी धाम पर माथा टेककर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप तथा उत्तर प्रदेश शासन के दिव्यांगजन राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य कुशाक चौहान समेत कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग पहुंचे। अतिथियों का अट्टाधाम गोगामेड़ी समिति के अध्यक्ष प्रमोद अट्टा ने स्वागत किया। स्वतंत्र प्रभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.