शामली, नवम्बर 28 -- Shamli News: शादी समारोह में फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी का कार्य कर घर लौट रहे बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव रामड़ा निवासी रोहित (33) पुत्र सुबोध नगर में अहमद मार्केट में फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की दुकान करता था। शुक्रवार रात करीब दस बजे वह शामली में एक शादी समारोह में फोटोग्राफी का कार्य पूरा कर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव मन्नामाजरा फ्लाईओवर के निकट पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर ...