Shamli News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर
शामली, अगस्त 29 -- Shamli News: गढ़ी हसनपुर-चौसाना मार्ग पर पठानपुरा के पास शुक्रवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में बाइक चालक को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को स्थानीय चिकित्सक के पास पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए शामली रेफर कर दिया गया। पल्ठेड़ी निवासी आरिफ पुत्र अफसर शुक्रवार शाम बाइक से थानाभवन की ओर से चौसाना की तरफ आ रहा था। इसी दौरान गढ़ी हसनपुर निवासी फरहा पुत्री रशीद और नफीसा पत्नी रशीद ने उससे बाइक पर लिफ्ट ली थी। तीनों बाइक से चौसाना की ओर जा रहे थे। पठानपुरा के पास पहुंचने पर उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
दुर्घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.