शामली, अगस्त 19 -- Shamli News: थानाभवन रेलवे स्टेशन के पास टहलने निकले एक इलेक्ट्रिक सामान बेचने वाले व्यवसायी की मंगलवार की रात अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में व्यवसायी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। श्मशान का रास्ता खराब एवं कीचड़ में तब्दील होने के कारण शव एंबुलेंस से शमशान तक ले जाया गया। थानाभवन निवासी नवीन गोयल की थानाभवन में इलेक्ट्रिक सामान की दुकान है। वह इलेक्ट्रिशयन का काम भी करते थे। घर में उनकी पत्नी पारुल है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: रेलवे पटरी पर युवक का कटा मिला क्षत-विक्षत शव जबकि पुत्री वैष्णवी नोएडा में नौकरी करती है। बताया जा रहा है कि नवीन गोयल मंगलवार की रात करी...