शामली, अक्टूबर 11 -- Shamli News: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से रविवार को अग्रसेन पार्क में महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मां लक्ष्मी आह्वान यज्ञ एवं अग्र गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यज्ञ के बाद समाजसेवा और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान चेयरमैन अरविंद संगल रहे। समारोह में अखिल भारतीय अग्रवाल समाज शामली के अध्यक्ष चंचल गोयल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष संजय संगल, अग्रवाल समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष आकाश गुप्ता, वैश्य गरिमा मंच के जिलाध्यक्ष गौरव मित्तल, वैश्य सम्मेलन उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता व अंजलि गर्ग तथा वैश्य सम्मेलन शामली के जिलाध्यक्ष महेश गोयल को अग्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: धूमधाम ...