शामली, अक्टूबर 6 -- Shamli News: शामली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सांसद चौधरी इकरा हसन समेत अन्य सांसदों की रिहाई के बाद शामली में प्रस्तावित सपा का विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया। प्रदर्शन के लिए सपा नेता और कार्यकर्ता कैराना रोड स्थित गुलजारी मंदिर के निकट एकत्रित हुए थे। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ताना के निर्देश पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे। पार्टी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और अन्य सांसदों को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तथा चुनाव आयोग के संबंध में निकाले गए मार्च के दौरान हिरासत में लिया गया था। यह भी पढ़ें- सपा कार्यकर्ता दिल्ली प्रदर्शन में शामिल हुए इसके विरोध में शामली में प्रदर...