Shamli News: अक्टूबर में होगा ब्राह्मण समाज का विशाल सम्मेलन, तैयारियों पर चर्चा
शामली, अक्टूबर 13 -- Shamli News: शामली। शिव कॉलोनी स्थित श्री परशुराम युवा जागृति मंच के कैंप कार्यालय पर सोमवार को संगठन की मासिक बैठक विजय कौशिक की अध्यक्षता और योगेश भारद्वाज के संचालन में हुई। बैठक में संगठन के विस्तार और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर सुझाव दिए गए। बैठक में विजय कौशिक ने बताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अक्टूबर में ब्राह्मण समाज का विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जनपद के सभी संगठनों को साथ लेकर अधिक से अधिक विप्र बंधुओं को आमंत्रित करने की योजना बनाई जाएगी।मंच के संस्थापक अध्यक्ष योगेश भारद्वाज ने कहा कि सम्मेलन ब्राह्मण समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन की ओर से हर स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.