शामली, नवम्बर 2 -- Shamli News: पीईटी में पंजीकरण कराने के बावजूद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा से दूरी बनाए रखी। रविवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के अंतिम दिन जिले के 22 केंद्रों पर दोनों पालियों में कुल 18,576 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 12,389 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 6,187 गैरहाजिर रहे। यानी करीब 33 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। डीएम आलोक यादव और एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रविवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई। इसके लिए अभ्यर्थियो...