Shamli News: अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस पर नगर पंचायत ने चलाया जागरूकता अभियान
शामली, सितम्बर 7 -- Shamli News: अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस के अवसर पर नगर पंचायत थानाभवन की ओर से नगर क्षेत्र में जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दुकानदारों और नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणामों तथा ठोस कचरा पृथक्करण के प्रति जागरूक किया गया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा एवं अध्यक्ष मुशायदा बेगम पत्नी हाजी राव जमशेद के निर्देश पर चलाए गए अभियान में टीम ने नगर के विभिन्न बाजारों और दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों को प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग पर्यावरण प्रदूषण को बढ़ाता है। वहीं, खुले में प्लास्टिक जलाने से वायु प्रदूषण के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
अभियान के दौरान की गई कार्रवाई अभियान के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.