शामली, अक्टूबर 17 -- Shamli News: शामली। शहर के आरके पीजी कॉलेज की छात्राओं ने अंतरमहाविद्यालयीय जू-जित्सु प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर के तत्वावधान में 16 अक्टूबर को मुन्नालाल एवं जय नारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज, सहारनपुर में प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में आरके पीजी कॉलेज की सलोनी ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, सना चौधरी ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर महाविद्यालय परिवार ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एमके जैली ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने भविष्य में...