शामली, नवम्बर 4 -- Shamli News: अंकित बालियान हत्याकांड के मामले में तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और गोगी गैंग के दो शुटरों की कोर्ट में पेशी नहीं हो सकी। 26 अगस्त को शामली में जिम से वापस लौटते समय हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। चार दिन बाद शामली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हत्याकांड में वांछित मोहित और सुमित को मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया था। 17 अक्टूबर को तिहाड़ जेल में बंद योगेश टुंडा और दीपक डबास की कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेशी कराई गई थी। कोर्ट में शामली पुलिस ने दोनों बदमाशों का रिमांड कराते हुए उन्हें आरोपी बना दिया था। मंगलवार को दोनों शुटरों की कोर्ट में पेशी होनी थी लेकिन दिल्ली पुलिस दोनों शूटरों को कोर्ट में लेकर नहीं आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...