Shamli News: अंकित बालियान हत्याकांड: गैंगस्टर राकेश पंपू के रिमांड की पुनरीक्षण याचिका पर 23 को सुनवाई
शामली, अक्टूबर 19 -- Shamli News: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में करनाल जेल में बंद गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू के पुलिस रिमांड से जुड़े मामले में 23 अक्टूबर को जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई होगी। शामली पुलिस की ओर से रिमांड को लेकर पुनरीक्षण याचिका दायर की गई है। पुलिस आरोपी को कस्टडी में लेकर हत्याकांड की साजिश और अन्य आरोपियों से उसके कथित संपर्कों के संबंध में पूछताछ करना चाहती है। 26 अगस्त को शामली में जिम से लौटते समय हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शूटरों को ढेर कर दिया था। मामले की जांच के दौरान शामली पुलिस ने करनाल जेल में बंद गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू की भूमिका सामने आने पर उसे भी हत्याकांड में आरोपी बनाया।
रिमांड याचिका पर 23 अक्टूबर को सुनवाई इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.