Shamli News: अंकित बालियान को श्रद्धांजलि देकर इंसाफ की मांग, ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च
शामली, अक्टूबर 10 -- Shamli News: हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में इंसाफ की मांग को लेकर शुक्रवार शाम ग्रामीणों और परिजनों ने कैंडल मार्च निकाला। हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर निकले ग्रामीणों ने अंकित को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को पूर्ण न्याय दिलाने की मांग उठाई। कैंडल मार्च में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान माहौल गमगीन रहा और लोगों ने एकजुट होकर पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का संदेश दिया। शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे कैंडल मार्च अंकित बालियान के आवास से शुरू हुआ। यहां से मार्च बंटी खेड़ा सचिवालय तक पहुंचा। मार्च में शामिल परिजनों और ग्रामीणों ने अंकित को याद करते हुए हत्याकांड में न्याय की मांग दोहराई। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक परिवार को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता, तब तक इंसाफ की मांग जारी रहेगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.