शाहजहांपुर, जुलाई 20 -- Shahjahnpur News: कांट। ददरौल विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क बेहतर बनाने की दिशा में सोमवार को एक और परियोजना की शुरुआत हुई।

परियोजना का शिलान्यास धर्मार्थ योजना के अंतर्गत ग्राम कुररिया कलां से हरदोई सीमा तक बनने वाले 1.25 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का विधायक अरविंद सिंह ने शिलान्यास किया। करीब 93.97 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराएगी। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि सड़कें विकास की आधार रेखा होती हैं। प्रदेश सरकार गांवों को ब्लॉक और जिला मुख्यालय से बेहतर ढंग से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और विकास गतिविधियों...