Shahjahnpur News: 711 ग्राम अफीम के साथ तीन युवक गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी बरामद
शाहजहांपुर, अक्टूबर 26 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बंडा पुलिस ने 711 ग्राम अफीम के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन मोबाइल फोन, 350 रुपये और एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों में एक पर पहले से आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार, रविवार रात संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस टीम ने सुनासिरनाथ जाने वाले मार्ग पर आलमपुर मोड़ के पास स्थित एक बाग में दबिश दी। यहां से निगोही थाना क्षेत्र के अरेली गांव निवासी अंकित कुमार (23), बंडा के बाबा चरनदास कॉलोनी निवासी हरिओम राठौर (19) और पटनी गांव निवासी शिवांशू वर्मा उर्फ सक्षम (22) को रात करीब 8:39 बजे गिरफ्तार किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.