शाहजहांपुर, जुलाई 22 -- Shahjahnpur News: कलान। दैत्य गुरु शुक्राचार्य की तपोस्थली पटना देवकली के प्राचीन शिव मंदिर पर सावन माह में लगने वाले मेले में एक सप्ताह ही बचा है।शिव भक्तों को परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन लगातार दावे कर रहा है।लेकिन हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है।मुराबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाई-वे 43 पर प्रवेश द्वार से लेकर मंदिर तक 700 मीटर की सड़क में कई जगह गड्ढे हो गए है।पटरी भी टूट गई है।पानी भरने से शिव भक्तों को परेशानी होना लाजिमी है।ऐसे में प्रशासन के दावे सिर्फ दिखावा भर हैं।शिव भक्तों ने प्रशासन के दावे की पोल सोशल मीडिया पर खोल दी है।तमाम शिव भक्तों ने अपने फेसबुक एकाउंट पर व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।वहीं मंदिर के पुजारी अखिलेश गिरि ने बताया कि 29 जुलाई से मेला प्रारंभ हो रहा है।शिव भक्तों को कोई परेशानी न हो इसके लिए ...