Shahjahnpur News: 5500 दीपों से सजाई रंगोली, उकेरा 'माई भारत शाहजहांपुर'
शाहजहांपुर, नवम्बर 6 -- Shahjahnpur News: दीपावली के अवसर पर माई भारत शाहजहांपुर और कमर अब्बास सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में गन्ना किसान प्रशिक्षण संस्थान में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें स्वयंसेवकों ने 5500 से अधिक दीपों से आकर्षक रंगोली सजाई। दीपों के जरिए 'माई भारत शाहजहांपुर' की आकृति भी उकेरी गई। रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन, आतिशबाजी और मिठाई वितरण किया गया। माई भारत के उपनिदेशक माहे आलम ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। युवाओं को अपनी ऊर्जा और रचनात्मकता का इस्तेमाल सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए।कमर अब्बास सोसाइटी की अध्यक्ष सोमी वसीम जैदी ने कहा कि इस तरह के आयोजन विभिन्न संस्थाओं और समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी सहयोग और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.