शाहजहांपुर, जुलाई 20 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सर्विलांस सेल, एसओजी और थानों पर संचालित साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 201 गुम हुए एंड्रॉयड मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 47 लाख रुपये आंकी गई है। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने मोबाइल उनके मालिकों को सुपुर्द किए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए शाहजहांपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया। एसपी ने बताया कि गुम मोबाइलों की शिकायतें ऑनलाइन पोर्टल और पुलिस कार्यालय के माध्यम से प्राप्त होती हैं, जिन पर सर्विलांस सेल तकनीकी सहायता से कार्रवाई कर मोबाइल ट्रेस करती है। यह भी पढ़ें- Etah News: पुलिस ने बरामद किए 101 गुम हुए मोबाइल, धारकों को लौट...