शाहजहांपुर, नवम्बर 23 -- Shahjahnpur News: हेल्पलाइन सोसाइटी के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आवास विकास कॉलोनी स्थित बरेली मोड़ के महाराजा अग्रसेन पार्क में निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 450 लोगों के हृदय, आंख, शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। डॉक्टरों और पैरामेडिकल टीम ने लोगों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। जांच के बाद जिन लोगों को दवाओं की जरूरत थी, उन्हें निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। आर्थिक और शारीरिक रूप से कमजोर जरूरतमंदों को चश्मे, कान की मशीन, व्हीलचेयर और छड़ी भी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। समाज के समर्थ वर्ग को आगे आकर ऐसे सेवा कार्यों को और सशक्त...