शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- Shahjahnpur News: मदनापुर। विकासखंड मदनापुर के बृहद गोसंरक्षण केंद्र फाजिलपुर में मंगलवार को उपजिलाधिकारी सदर के औचक निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। अभिलेखों और ऑनलाइन पोर्टल पर 403 गोवंश दर्ज मिले, जबकि मौके पर केवल 305 गोवंश ही पाए गए। 98 गोवंशों का हिसाब नहीं मिलने पर प्रशासन ने जांच के संकेत दिए हैं। निरीक्षण के दौरान गोशाला परिसर में एक बछड़ा मृत अवस्था में पड़ा मिला, जिसका अंतिम संस्कार तक नहीं कराया गया था। टीम को हरे चारे की भी समुचित व्यवस्था नहीं मिली। चारे को गोवंशों तक व्यवस्थित ढंग से पहुंचाने के बजाय खेत में ही फेंका जा रहा था, जिससे पशुओं को पर्याप्त चारा नहीं मिल रहा था। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: गो आश्रय स्थलों के संचालन में लापरवाही स्वीकार नहीं:डीएम निरीक्षण के समय संबंधित अ...