शाहजहांपुर, अक्टूबर 26 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। कस्बे के ढका मोहल्ले में ट्रक की टक्कर से ट्रांसफार्मर और छह बिजली के पोल गिरने के बाद ठप हुई आपूर्ति रविवार शाम बहाल हो सकी। करीब 36 घंटे तक बिजली नहीं मिलने से सैकड़ों घरों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। आपूर्ति शुरू होने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे ट्रक की टक्कर से ट्रांसफार्मर और छह बिजली के पोल गिर गए थे। बिजली के तार सड़क पर फैलने से अफरातफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर बिजली विभाग ने तत्काल आपूर्ति बंद कर दी। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन पूरे मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। आपूर्ति बंद रहने से लोगों के घरेलू कामकाज के साथ अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित हुए। बिजली विभाग के कर्मचारी क्षतिग्रस्त पोल और ट्रांसफार्मर को ठीक ...