Shahjahnpur News: 35 शिकायतों के बाद भी नहीं बनी गली, भ्रामक रिपोर्ट लगा निस्तारण का आरोप
शाहजहांपुर, अगस्त 13 -- Shahjahnpur News: ददरौल। विकास खंड भावलखेड़ा से महज 400 मीटर दूर मिश्रीपुर ग्राम पंचायत की रामचंद्र मिशन कॉलोनी में गली नंबर-2 की बदहाली को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय निवासी प्रभा सक्सेना का दावा है कि उन्होंने करीब 35 बार जनसुनवाई के माध्यम से शिकायत की, लेकिन गली की समस्या दूर होने के बजाय रिपोर्ट लगाकर शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने अब डीएम से स्वतंत्र जांच समिति गठित कर स्थलीय और अभिलेखीय जांच कराने की मांग की है। रामचंद्र मिशन कॉलोनी की गली नंबर-1 और अन्य गलियां पक्की हैं, लेकिन गली नंबर-2 आज भी पक्की सड़क से वंचित है। बारिश में यहां कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो जाता है और आपात स्थिति में एंबुलेंस तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.