Shahjahnpur News: 303 परिषदीय स्कूलों के ऊपर से निकल रहे तार, बच्चों को खतरा
शाहजहांपुर, अक्टूबर 4 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले हजारों बच्चों की सुरक्षा पर बिजली की लाइनें खतरा बनी हुई हैं, जिसको लेकर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बिजली निगम के अधिकारी को पत्र लिखकर लाइन को हटाने की मांग की है। जिले के 303 परिषदीय विद्यालयों के ऊपर या परिसर के बेहद करीब से बिजली की लाइनें गुजर रही हैं।
बिजली की लाइनें और बच्चों की सुरक्षा कई विद्यालयों में बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर भी बच्चों के आवागमन वाले स्थानों के आसपास लगे हैं। ऐसे में बारिश, तेज हवा या किसी अन्य कारण से तार टूटने की स्थिति में बड़ा हादसा होने से मना नहीं किया जा सकता है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों को चिन्हित कर बिजली निगम के अधिकारियों को पत्र भेजकर स्कूलों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइनों को हटवाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.