शाहजहांपुर, नवम्बर 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। धनतेरस पर मोबाइल बाजार में इस बार स्मार्टफोन की सबसे ज्यादा बिक्री हुई। ग्राहकों ने 25 से 30 हजार रुपये की रेंज वाले मोबाइल अधिक खरीदे। खास बात यह रही कि पिछले साल के मुकाबले स्मार्टफोन की कीमतों में करीब 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी के बावजूद खरीदारी पर खास असर नहीं पड़ा। कारोबारियों के मुताबिक रैम और स्टोरेज की कीमतें बढ़ने का असर मोबाइल के दाम पर पड़ा है। इसके बाद भी ग्राहकों ने खरीदारी में दिलचस्पी दिखाई। स्मार्टफोन के बाद इयरबड और इयरफोन की मांग रही। एपल के विभिन्न वैरिएंट भी ग्राहकों की पसंद में शामिल रहे। आईफोन 18 की भी कुछ बिक्री हुई, जबकि डियो की मांग अपेक्षाकृत कम रही। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: पेज 4 : धनतेरस लीड धनतेरस पर बाजार में हुई धनवर लैपटॉप और अन्य गैजेट की तुलना में मो...