शाहजहांपुर, अगस्त 15 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथियां बढ़ा दी हैं। विश्वविद्यालय परिसर के साथ संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को अब 24 अगस्त तक प्रवेश सुनिश्चित कराने का मौका मिलेगा। 15 अगस्त से विद्यार्थी विश्वविद्यालय के पोर्टल पर 200 रुपये पंजीकरण शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त है। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 19 अगस्त तक संबंधित महाविद्यालय में जमा करनी होगी। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण में सुधार के लिए 18 और 19 अगस्त का समय दिया गया है। सुधार के बाद आवेदन पत्र 20 अगस्त तक विश्वविद्यालय परिसर या संबंधित महाविद्यालय में जमा करना होगा। यह भी पढ़ें- स्नातक प्रवेश का ती...