Shahjahnpur News: 20 से 24 जुलाई तक होंगे ईसीसीई एजुकेटर के साक्षात्कार
शाहजहांपुर, जुलाई 17 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले के को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में ईसीसीई एजुकेटर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया ने अब गति पकड़ ली है। डीएम की अनुमति मिलने के बाद चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 20 से 24 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज, शाहजहांपुर में होगा। भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 398 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। चयन के बाद 160 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर अपने सभी मूल शैक्षिक एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों के साथ साक्षात्कार स्थल पर उपस्थित होना होगा। यह भी पढ़ें- UP DElEd 2026: मेरिट लिस्ट updeled.gov.in पर होगी जारी, ऐसे करें चेक; जानें काउंसलिंग का तरीका
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.