शाहजहांपुर, सितम्बर 10 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले में बारिश व बाढ़ का पानी भरने से कई इलाकों में बिजली समस्या बनी हुई है, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जिले के ग्रामीण इलाकों में जैतीपुर विद्युत उपकेंद्र के बझेड़ा फीडर पर पोल गिरने के बाद करीब 72 घंटे बाद बिजली सप्लाई शुरू हाे पाई, जिसके बाद 20 गांव के अधिक गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। यही नहीं कलान के पिलुआ फीडर की लाइन ब्रेकडाउन होने से 12 गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लाइन अधिक देर तक ब्रेकडाउन होने से लोगों के घरों में लगे इंवर्टर जबाव दे गए और लोगों काे रात के समय अंधेरे में रहना पड़ा। इसी तरह जलालाबाद ग्रामीण इलाकों में बिजली की समस्या बनी रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों के बिजली कटौती व लगातार लाइन ब्रेकडाउन होने से पां...