Shahjahnpur News: 15 दिन बाद खत्म हुआ किसान यूनियन का अनशन
शाहजहांपुर, जुलाई 10 -- Shahjahnpur News: निगोही। संडा खास विद्युत उपकेंद्र समेत विभिन्न मांगों को लेकर 15 दिनों से चल रहा किसान यूनियन का आंदोलन गुरुवार को समाप्त हो गया। विद्युत विभाग के एसडीओ ने अनशन स्थल पर पहुंचकर वार्ता की और मांगों के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद एसडीओ और एसआई गंगा सिंह ने जूस पिलाकर कार्यकर्ताओं का क्रमिक अनशन समाप्त कराया। इस दौरान देवेंद्र पाल सिंह, राजपाल यादव, श्रीकृष्ण, श्रीराम, मलिखान, माधुरी देवी कुशवाहा, नरेश यादव, पार्वती देवी, राजेश शर्मा और सरदार बलवीर सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.