Shahjahnpur News: 15 घंटे की रुक-रुककर बारिश से शहर बेहाल, जलभराव और कीचड़ ने बढ़ाई मुश्किलें
शाहजहांपुर, जुलाई 19 -- Shahjahnpur News: शहर में शनिवार रात से शुरू हुई बारिश ने रविवार को शहर की रफ्तार धीमी कर दी। करीब 15 घंटे तक रुक-रुककर हुई बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया, जबकि पहले से जर्जर सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गईं। शनिवार रात आठ बजे से रविवार रात आठ बजे तक 20 मिमी बारिश दर्ज की गई। लगातार होती बारिश से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार आधी रात के बाद शुरू हुई झमाझम बारिश रविवार सुबह तक जारी रही। सुबह के समय तेज बारिश हुई, जबकि दोपहर बाद रुक-रुककर हल्की बारिश का सिलसिला चलता रहा। बारिश के कारण रोडवेज परिसर के आसपास, निगोही रोड, लोधीपुर सहित कई निचले इलाकों में पानी भर गया। एनटीआई स्कूल के पास और अंटा चौराहे के आसपास भी जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कत उठानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.