Shahjahnpur News: 14 साल की किशोरी प्रेमी के घर पहुंची
शाहजहांपुर, जुलाई 28 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 साल की किशोरी अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और साथ में रहने की जिद पर पड़ी रही। यहां मामला सोमवार का है। जानकारी के बाद किशोरी के परिजन युवक के घर पहुंचे और समझा बुझाकर किशोरी को घर लेकर चले गए। शाम को परिजन थाने पहुंचे। जहां पुलिस को घटनाक्रम सुनाया। पीड़ित पिता ने पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप युवक पर लगाया है। चर्चा है कि किशोरी अपने प्रेमी से चोरी छिपे बात करती थी और काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.