शाहजहांपुर, अक्टूबर 14 -- Shahjahnpur News: ददरौल। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गुंवारी गांव में नाना के घर से लापता हुए 14 वर्षीय किशोर अमोस पुत्र नन्हें लाल को पुलिस ने 72 घंटों के भीतर बरामद कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर परिवार वालों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। सूबेदार के अनुसार, उनका नाती अमोस पुत्र नन्हेंलाल करीब एक माह पहले हरिद्वार से उनके घर आया था। 11 अक्टूबर को दोपहर वह अचानक घर से कहीं चला गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। तमाम स्थानों पर उसकी तलाश कराई, लेकिन कहीं भी सुराग नहीं लगा। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। बुधवार को एस आई विक्रम सिंह ने अमोस को बरामद कर लिया। उसकी मां हरिद्वार में का करती है। उसे मां की याद आ रही थी। इसीलिए वह...