शाहजहांपुर, नवम्बर 21 -- Shahjahnpur News: कलान, संवाददाता। लाला मथुरा प्रसाद संस्कृत विद्यालय में मंगलवार को हुई छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने अब विस्तृत जांच शुरू कर दी है।जांच के दौरान घटनास्थल पर मौजूद बच्चों, स्कूल के शिक्षकों और प्रधानाध्यापक के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके अलावा मृतक छात्र के परिजनों से भी पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी।पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि घटना के समय स्कूल में क्या परिस्थितियां थीं और छात्र की तबीयत बिगड़ने के बाद क्या-क्या हुआ था।प्रारंभिक जांच के लिए निर्धारित 14 दिनों में सामने आने वाले तथ्यों और बयानों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई का निर्णय लेगी।जांच में सामने आने वाले प्रत्येक पहलू को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।छात्र की मौत के बाद से ही परिजन निष्पक्ष जांच की मांग कर र...