Shahjahnpur News: 121 तालाबों का जीर्णोद्धार, 913 चकरोडों पर मिट्टी कार्य
शाहजहांपुर, अक्टूबर 14 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत 12 अक्तूबर को जिले की 1039 ग्राम पंचायतों में विशेष रोजगार अभियान चलाया गया। इसमें 82131 श्रमिकों के ई-मस्टर रोल जारी किए गए, जबकि 1871 कार्यों पर 7100 से अधिक श्रमिकों को रोजगार मिला। अभियान में 121 तालाबों का जीर्णोद्धार, 913 चकरोडों पर मिट्टी कार्य और 222 नालों व गूलों की सफाई कराई गई। इसके अलावा 43 सीसी, इंटरलॉकिंग व खड़ंजा कार्य, 15 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण और 11 गोशालाओं में काम कराया गया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर अधिकारियों ने कार्यों का निरीक्षण किया। सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने भावलखेड़ा के सिउरा स्थित गोशाला में पौधरोपण कर अभियान शुरू कराया और नाला सफाई का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: जननी सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.