Shahjahnpur News: 12 वर्षों से गंगाजल से कर रहे शिवलिंग का जलाभिषेक
शाहजहांपुर, अगस्त 12 -- Shahjahnpur News: पुवायां। बेला छेदा गांव के शिव भक्तों ने बुधवार को फरुखाबाद के पांचाल घाट से गंगाजल लाकर मनकेश्वर नाथ शिव मंदिर बेला कुटी में जलाभिषेक किया। भक्त पिछले 12 वर्षों से लगातार गंगाजल लाकर भगवान शिव का अभिषेक करते आ रहे हैं। इस वर्ष भी विजय अवस्थी, दीपू अवस्थी, आदित्य अवस्थी, करुणा शंकर मिश्रा, ऋषि अवस्थी, सुभाष, आशू पांडेय, महेश अवस्थी, भूरे अवस्थी और विमल मिश्रा तीन दिन पूर्व कांवर लेकर फरुखाबाद के पांचाल घाट पहुंचे थे। बुधवार को अमावस्या के अवसर पर सभी भक्त गंगाजल लेकर मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से मनकेश्वर नाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- सांस की बीमारी भी नहीं रोक पाई शिवभक्ति, ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ कांवड़ यात्रा पर निकले बुजुर्ग यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.