शाहजहांपुर, अगस्त 11 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। अजीजगंज में बाइक की टक्कर से दो वर्षीय कार्तिक की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी मिथुन पुत्र महेश को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने रविवार को जाम लगाकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा दिया था, जिसके करीब 12 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। शनिवार रात अजीजगंज में घर के बाहर पिता रजनीश के साथ खड़े कार्तिक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल कार्तिक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने गर्रा पुल के पास मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया था। करीब ढाई घंटे तक चले जाम के दौरान परिजन आरोपी की गिरफ्तारी और मुकदमे में हत्या की धारा ...