शाहजहांपुर, अगस्त 20 -- Shahjahnpur News: बच्चों की सुरक्षित यात्रा और सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग ने राना पब्लिक स्कूल परिसर में विद्यालयी वाहनों के चालकों का नेत्र परीक्षण कराया। एआरटीओ के निर्देशन में आयोजित शिविर में पुवायां क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 111 चालकों की आंखों की जांच की गई। इनमें राना पब्लिक स्कूल के 43, गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी बंडा के 16, चन्दी कॉन्वेंट गंगसरा के 10, मारवा मॉडर्न पब्लिक स्कूल के 14, कैम्ब्रिज कॉन्वेंट के 18 और दिल्ली बर्ड पब्लिक स्कूल के 10 चालक शामिल रहे। अधिकारियों ने चालकों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: रुद्रपुर में नेत्र जांच शिविर में 75 चालकों की हुई जांच यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: बच्चों की...