शाहजहांपुर, अगस्त 6 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। निगोही विद्युत उपकेंद्र के एसपीएन फीडर पर 11 केवी लाइन का इंसूलेटर फटने से छह घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। अधिक देर तक बिजली सप्लाई बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरूवार सुबह करीब नौ बजे एसपीएन फीडर की 11 केवी लाइन पर इंसूलेटर फटने से लाइन ब्रेकडाउन हो गयी। जिसके चलते 30 गांव के लोगों के सैकड़ों लोगों परेशानी का सामना करना पड़ा। बिना बिजली के इनवर्टर जबाव दे गए और दिन में अंधेरा छा गया। इस दौरान लोगों ने मोबाइल की टार्च जलाकर काम चलाना पड़ा। जानकारी के बाद जेई बृजेश सिंह ने लाइन की पेट्रोलिंग कराई और फाल्ट ढूढने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: केबल बॉक्स में खराबी से 6 घंटे विद्युत आपूर्ति रही बाधित इस दौरान कई बार कर्मियों को परेशानी का स...