Shahjahnpur News: 10 सिग्नल बंद मिले तो निगम सख्त, कंपनी से तीन दिन में जवाब तलब
शाहजहांपुर, अगस्त 13 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। करीब 40 करोड़ रुपये की आईटीएमएस परियोजना के तहत शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाए गए ट्रैफिक सिग्नलों की खराब स्थिति पर नगर निगम ने अब सख्त रुख अपनाया है। निगम के सत्यापन में 13 जंक्शन में से सिर्फ तीन पर ट्रैफिक सिग्नल संचालित मिले, जबकि नौ जगह सिग्नल पूरी तरह बंद और एक जगह केवल पीली लाइट चालू मिली। इस पर अपर नगर आयुक्त ने आईटीएमएस का संचालन एवं रखरखाव कर रही कंपनी मैसर्स एमनेक्स इन्फोटेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कंपनी पर आर्थिक दंड लगाने की चेतावनी दी गई है। नगर निगम ने 10 अगस्त को 13 जंक्शन पर ट्रैफिक सिग्नलों का सत्यापन कराया था। इसमें मेजबान तिराहा, केरूगंज तिराहा, पुतुलाल चौराहा, सुभाष यानी हथौड़ा चौराहा, लाल इमल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.