शाहजहांपुर, अक्टूबर 11 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद शाहजीपुर महानगर के तत्वावधान में शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में 'संकल्प से शिखर की साधना' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विहिप के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जीवन, विचारों और राष्ट्र व समाज के प्रति उनके योगदान पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से संगठनात्मक समर्पण, सामाजिक कार्यों और सांस्कृतिक विषयों पर विचार रखे। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे। मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की प्रस्तावना विहिप के प्रांत मंत्री अनुज कुमार सिंह ने रखी। आयोजन का उद्देश्य अशोक सिंघल के ...