Shahjahnpur News: 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में बांटे गए सहजन के पौधे
शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। वृक्षारोपण महाअभियान 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सहजन भंडारे का आयोजन किया गया। सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी और अपर एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र के नेतृत्व में अधिकारियों ने लोगों को सहजन के पौधे वितरित कर अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। उत्कर्ष द्विवेदी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पौधारोपण आवश्यक है। उन्होंने पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण का भी आह्वान किया। एडीएम ने बताया कि सहजन औषधीय गुणों और पोषक तत्वों से भरपूर वृक्ष है, जो कम पानी में भी आसानी से विकसित होता है तथा हरित आवरण और जैव विविधता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.