Shahjahnpur News: होर्डिंग उतरते समय करंट लगने से दो युवा नेता झुलसे
शाहजहांपुर, अक्टूबर 11 -- Shahjahnpur News: तिलहर। बिजली खंभे के पास होर्डिंग निकाल रहे दो युवा नेताओं को करंट लग गया जिससे वह दोनों झुलस गए। लोगों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने एक युवा नेता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार की शाम स्टेशन रोड पर एक शादी हॉल के बाहर बिजली के खंभों के निकट बीते दिनों एक आयोजन के चलते युवाओं के द्वारा होर्डिंग्स लगाई गई थी। इस होर्डिग को कुंवरगंज मोहल्ला निवासी सिद्धार्थ गुप्ता लकी व उम्मरपुर मोहल्ला निवासी अमन रस्तोगी उतार रहे थे। इसी दौरान बिजली के खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आकर दोनों युवक बुरी तरह से झुलस गए। डॉक्टर ने झुलसे युवा नेता सिद्धार्थ गुप्ता को जिला अस्पताल रेफर किया जहां से उनके परिवार के लोग उसे इलाज के लिए बरेली लेकर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.