शाहजहांपुर, अगस्त 30 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं हुईं। जिला खेल कार्यालय और जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिताओं में हॉकी, कबड्डी और बास्केटबॉल की 20 टीमों ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: हॉकी में डीएवी हॉकी एकेडमी बनी विजेताप्रतियोगिताओं की शुरुआत मुख्य अतिथि सांसद अरुण कुमार सागर और विशिष्ट अतिथि महानगर भाजपा अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। सांसद ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए सरकार की खेल योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने खिलाड़ियों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पद...