शाहजहांपुर, नवम्बर 2 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। हुतात्मा दिवस पर रविवार को बजरंग दल शाहजीपुर महानगर की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने 51 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ संगठन के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापति ने भारत माता के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. एमपी गंगवार, ब्लड बैंक के सह प्रभारी सवाहत हुसैन और प्रांत संयोजक दिग्विजय नाथ तिवारी ने फीता काटकर शिविर शुरू कराया। किशन प्रजापति ने रक्तदान को जरूरतमंदों के लिए जीवनरक्षक बताया। शिविर में अभिनव ओमर, धर्मेंद्र सिंह, हर्षित गुप्ता, राहुल सिंह, सुधीर सिंह सहित संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...