शाहजहांपुर, अक्टूबर 16 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। रोडवेज बस अड्डे के बगल में रेलवे क्रॉसिंग पर हिमगिरि एक्सप्रेस की चपेट में दंपति आ गया। घटना में पति की मौत हो गई। वहीं महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुवायां के रघुनाथपुर निवासी बुजुर्ग दंपति मेडिकल कॉलेज से दवाई लेकर बस अड्डे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बरेली से लखनऊ जा रही हिमगिरी एक्सप्रेस से क्रॉसिंग के पास टकरा गए। मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग पत्नी को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। बुजुर्ग दंपति गेट संख्या 312 पर बंद रेलवे लाइन को पार कर रहे थे। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...