शाहजहांपुर, जुलाई 28 -- Shahjahnpur News: पुवायां। सबलापुर गांव के आकाश वर्मा की मौत हार्ट अटैक से हुई, कोतवाल आरके रावत ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में आकाश की मौत हार्ट अटैक से होने की पुष्टि है। रविवार को सबलापुर गांव के स्वर्गीय प्रमोद वर्मा के 25 वर्षीय पुत्र आकाश वर्मा का शव गांव के बाहर सड़क किनारे पड़ा मिला था, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया था सोमवार को पीएम होकर शव वापस घर पहुंचा तो मौसम खराब होने के कारण अंतिम संस्कार नहीं हो सका, उधर परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग पर अड़ गए और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं होने पर अंतिम संस्कार नहीं करने को कहा। शव के अंत...