शाहजहांपुर, अगस्त 9 -- Shahjahnpur News: थाना निगोही के विछौली गांव निवासी इन्द्रपाल(44) पुलिस विभाग में होमगार्ड पद पर तैनात थे। वर्तमान में इन्द्रपाल शाहजहांपुर के मोहल्ला अशोक विहार कालोनी में परिवार के साथ रहते थे। इस समय उनकी निगोही में ड्यूटी लगी थी। 30जुलाई की रात इन्द्रपाल अपनी बाइक से शाहजहांपुर से निगोही ड्यूटी करने आ रहे थे, तो निगोही-शाहजहांपुर मुख्य मार्ग पर बलेली गांव के पास अज्ञात बाहन ने इन्द्रपाल की बाइक में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को परिजन जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हे बरेली रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हे निजी अस्पताल ले गए। शुक्रवार को इलाज के दौरान इन्द्रपाल की मौत हो गई। पीएम के बाद आज शव गांव आया, तो लोगो की भीड जमा हो गई। इन्द्रपाल की मौत से पत्नी रूबी देवी,पुत्री दिव्य...