Shahjahnpur News: हादसे में घायल युवक की पांच दिन बाद मौत
शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- Shahjahnpur News: निगोही-संवाददाता। हादसे में घायल युवक की पांच दिन बाद अस्पताल में मौत हो गई। तिलहर थाना क्षेत्र के ढकिया रघा गांव निवासी सचिन(24) 11अगस्त की शाम बीसलपुर से निगोही आ रहा था। अभी बह निगोही के पिपरिया उदयभानपुर गांव के पास ही पहुंचा था,कि सामने खडे चाट के एक थैले से टकरा गया। इस हादसे में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसको निगोही अस्पताल ले गई। जहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। कल देर रात इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में सचिन की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। युवक के असमय निधन से परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.