शाहजहांपुर, अक्टूबर 22 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। खन्नौत नदी के पुल के पास सड़क हादसे में घायल पैना सुंदर नगर निवासी अचल (34) की मंगलवार सुबह लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी विमला देवी, मां राजकुमारी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के पिता बाबूराम की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक, अचल सोमवार शाम करीब पांच बजे पुवायां से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। खन्नौत नदी के पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने प...