Shahjahnpur News: हाई करंट से 80 घरों के बिजली उपकरण फुंके
शाहजहांपुर, अगस्त 9 -- Shahjahnpur News: क्षेत्र के डभौरा गांव में शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे घरेलू विद्युत लाइन में अचानक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का करंट उतरने से हड़कंप मच गया। तेज वोल्टेज के कारण बैंक ऑफ बड़ौदा की पूरी वायरिंग जलकर राख हो गई। वहीं ठेका देशी शराब में रखा फ्रीजर भी फुंक गया। ग्रामीणों के अनुसार अचानक हाई वोल्टेज आने से घरों में लगे बिजली के उपकरण धड़ाधड़ जलने लगे। पुष्पेंद्र सिंह, मुनेंद्र पाल सिंह, रामनाथ, दिनेश सिंह, अरविंद सिंह और देवेंद्र गुप्ता समेत करीब 80 घरों में विद्युत उपकरणों के नुकसान की बात सामने आई है। चौराहे पर स्थित कई दुकानों के बिजली उपकरण भी खराब हो गए। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पशुपालक झुलसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.