शाहजहांपुर, अक्टूबर 10 -- Shahjahnpur News: ददरौल, संवाददाता। हाईवे पर डंडे के दम पर गाड़ियां छीनने और वाहन चालकों से मारपीट करने वाले रिकवरी एजेंटों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने शिकायतों का संज्ञान लेकर ऐसे एजेंटों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र के बिहार मान नगला निवासी खुर्शीद खान की ईको गाड़ी चौक कोतवाली क्षेत्र में जबरन छीनने का मामला सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। सीओ सिटी ने स्पष्ट किया कि हाईवे पर वाहन रोककर जबरन गाड़ी ले जाना और अभद्रता करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...